कोमाखान में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव, संस्कृति और एकता का दिया संदेश

बागबाहरा। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोमाखान में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज द्वारा भव्य महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान आदिवासी समाज की, समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता की, झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव रहे। कार्यक्रम की, शुरुआत सामाजिक पदाधिकारियों एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इस दौरान समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक गतिविधियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। पारंपरिक वेशभूषा और लोक संस्कृति के माध्यम से आदिवासी समाज की, गौरवशाली परंपराओं को प्रस्तुत किया गया।
बॉक्स
संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने पर जोर
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्री यादव ने विश्व आदिवासी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, आदिवासी समाज की, पहचान उसकी संस्कृति, परंपराओं, लोककला, भाषा और सामाजिक मूल्यों से है। आधुनिक दौर में अपनी जड़ों और परंपराओं को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं विरासत से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजनों की, महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने, युवाओं को आगे आने तथा सामाजिक एकजुटता मजबूत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की, प्रगति के लिए सभी वर्गों को मिलकर काम करना होगा। शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से युवा पीढ़ी नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकती है। विधायक श्री यादव ने उपस्थित समाजजनों को विश्व आदिवासी दिवस की, शुभकामनाएं देते हुए समाज की, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण की, आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि, आदिवासी समाज की, पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से है और इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।
बॉक्स
सामाजिक पदाधिकारियों की, रही प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बसंता ठाकुर, पुरन सिंह सोरी, देवसिंह ठाकुर, राजू ठाकुर, भगवानी ठाकुर, कोमल सोम, भारत सिंह ठाकुर, राजूराम ठाकुर, मनोज कुमार ठाकुर, शंकर ठाकुर, खेमराज ठाकुर, तुफान दीवान, राधेश्याम मांझी, जितेंद्र मांझी, रघुवीर ठाकुर, ओंकार सिंह, राधेश्याम, अरूण ठाकुर, मोहर सिंह ठाकुर, अशोक ठाकुर, ईश्वर ठाकुर, राजू ठाकुर, पंचराम ठाकुर, गिरिराज ठाकुर, श्रवण ठाकुर, धरम ठाकुर, भारत ठाकुर, मिथलेश ठाकुर, गजेन्द्र ठाकुर, यशवंत ठाकुर, दानेश्वर ठाकुर, कमलेश ठाकुर, कुलेश्वर ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, नंदकुमार ठाकुर, सुनील ठाकुर, धनराज ठाकुर, धनेश्वर ठाकुर, कोमल ठाकुर, पूरण ठाकुर, दौलत ठाकुर, गीता जगत, धनेश्वरी सोम, दिलेश्वरी ठाकुर, भावना ठाकुर, शशिकला, दशोदा ठाकुर, कांति बाई, धामिनी ठाकुर, अनिता ठाकुर, ईश्वरी ठाकुर, उषा ठाकुर, हुलसी ठाकुर, यशोदा ठाकुर, पुर्णिमा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।
बॉक्स
अदृश्य शक्ति के दबाव में कार्यक्रम से दूर रखा जा रहा है मुख्यमंत्री को : विधायक यादव
खल्लारी विधायक श्री यादव ने आरोप लगाया कि, प्रदेश के आदिवासी मुख्यमंत्री को ही विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि, इसके पीछे कोई ‘अदृश्य शक्ति’ काम कर रही है, जो मुख्यमंत्री को ऐसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होने से रोक रही है। विधायक यादव ने कहा कि, विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज के गौरव और अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है, ऐसे में मुख्यमंत्री की, मौजूदगी को लेकर इस तरह की, परिस्थितियां दुर्भाग्यपूर्ण हैं।



