मिनिमाता की पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण ने दी श्रद्धांजलि

बागबाहरा। आज छत्तीसगढ़ की, महान समाज सुधारक, महिला उत्थान एवं सामाजिक समरसता की, प्रेरणास्रोत मिनिमाता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने मिनिमाता जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, तथा उनके सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों को स्मरण किया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण के अध्यक्ष देवनाथ साहू जी, शहजान पासा जी, राहुल कुलदीप, मुकुंद सिन्हा जी, हरि यादव जी, चंदू साहू जी, तुलाराम साहू जी, पुरुषोत्तम साहू जी, खोमेश साहू जी, वाशिम रजा जी सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कांग्रेसजनों ने कहा कि, मिनिमाता जी का जीवन समाज में समानता, महिला सशक्तिकरण और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और संघर्ष आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण ने मिनिमाता जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक न्याय एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।



