छत्तीसगढ़

रुद्राभिषेक में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल, पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की

महासमुंद। नगर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा कराए जा रहे श्रावण मास में एक माह के रुद्राभिषेक व हवन-पूजन कार्यक्रम में शनिवार को कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल शामिल हुए। पूजन में उनके साथ विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी सम्मिलित हुए। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेतागण व नगर के गणमान्य नागरिक भी महारुद्राभिषेक में शामिल हुए। इससे पहले विधायक कार्यालय में मंत्री का आगमन हुआ और विधायक व भाजपाजनों ने उनका स्वागत किया। बता दें कि, श्रावण मास में विशाल मेगा मार्ट परिसर व विधायक कार्यालय के पीछे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा आयोजित रूद्राभिषेक एवं हवन पूजन का इस बार 11वां वर्ष है। दिन में पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है। शाम में हवन पूजन किया जाता है। हर वर्ष की, तरह इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन में शामिल हो रहे हैं। इसी तारतम्य में शनिवार को कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल का आगमन हुआ। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। इसके बाद सभी महादेव की पूजन व आरती में शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री श्री बघेल ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का पूजन कर प्रदेशवासियों की, सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही इस आयोजन के लिए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं परिवार को बधाई दिया।

यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, जिला मंत्री मनीष बंसल, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, मंडल उपाध्यक्ष मुन्ना साहू, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, मीना वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, रमेश साहू, सतपाल सिंह पाली, मनीष शर्मा, राजेंद्र चंद्राकर, सुरेखा कंवर, गोविंद ठाकुर, अरविंद प्रहरे, माखन पटेल, शुभ्रा शर्मा, सुनैना ठाकुर, हनीश बग्गा, लाल विजय सिंह, मधु यादव, चुनेश्वरी साहू, सुरेश साहू, रेखा बेहरा, सुनीता साहू, शरद राव, दिनेश रुपरेला, मैना कोसले, भगवती करकसे, अमन वर्मा, आकाश पांडे, अमित साहू, अभिषेक पांडे, गुड्डा सिन्हा सहित अन्य नेतागण, कार्यकर्ता सहित आमजन मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button