छत्तीसगढ़

सरकारी सम्मान निधि से मिला आर्थिक संबल, मधुसूदन पटेल की कहानी बनी किसानों के लिए प्रेरणा

महासमुंद। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की, किसान हितैषी योजनाओं की, जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में बसना विकासखंड के शिविर बिछिया सागरपाली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्राम डोंगरीपाली, ग्राम पंचायत माधोपाली के कृषक मधुसूदन पटेल ने सम्मान निधि योजना से मिले लाभ और उससे कृषि कार्यों में हुए सहयोग की, अपनी सफलता की , कहानी साझा की।
कृषक मधुसूदन पटेल ने बताया कि, खेती-किसानी में समय-समय पर विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आर्थिक संसाधनों की, जरूरत होती है। ऐसे समय में शासन की, सम्मान निधि योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता उनके लिए संबल बनी। सम्मान निधि से मिली राशि का उपयोग उन्होंने कृषि से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में किया, जिससे खेती के कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने में उन्हें सुविधा मिली।
उन्होंने बताया कि, शासन की, किसान हितैषी योजनाएं किसानों के लिए आर्थिक सहारा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें खेती को व्यवस्थित और बेहतर तरीके से करने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। योजनाओं का लाभ मिलने से किसान को यह भरोसा मिलता है कि, कृषि कार्यों में आने वाली आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में शासन का सहयोग उनके साथ है। शिविर में मधुसूदन पटेल ने अपनी सफलता की, कहानी स्वयं की जुबानी साझा करते हुए अन्य किसानों को भी शासन की, योजनाओं की, जानकारी लेने और पात्रतानुसार उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्हें योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने में योगदान के लिए श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button