छत्तीसगढ़

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सांसद रूपकुमारी चौधरी व भाजपा नेताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’

महासमुंद। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की, बात’ कार्यक्रम का प्रसारण हुआ। इस दौरान विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बूथ क्रमांक 217 में प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचारों, जनहित से जुड़े विषयों और देशभर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों को सुना। इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, कृषि एवं बीज विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर सहित अन्य नेतागण, विभिन्न मोर्चे के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थें।
इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि, 12 साल पहले विजयादशमी के पावन पर्व पर मन की, बात कार्यक्रम की, शुरुआत हुई थी और यह यात्रा उनके लिए देशवासियों को करीब से जानने व समझने की एक तीर्थ यात्रा के समान है। उन्होंने त्योहारों के अवसर पर लोगों से स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों को खरीदने का आग्रह किया। आगे बताया कि, भारत के स्थानीय उत्पादों की वैश्विक मांग बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि, 4 नवंबर को महान स्वतंत्रता सेनानी भाई परमानंद जी की, 150वीं जयंती है। आर्य समाज और गदर पार्टी से जुड़े भाई परमानंद जी ने दक्षिण अफ्रीका व गुयाना में कार्य किया और आजादी की, लड़ाई में काला पानी की, सजा काटी। आगे बताया कि, आज देशभर में लगभग 1 लाख 90 हजार आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोगों के जीवन में नई-नई सुविधाएं लेकर आए हैं। पंजाब में ‘खेती विरासत मिशन’ नाम की, संस्था के बारे में कहा कि, संस्था ने ऑर्गेनिक फार्मिंग और पारंपरिक कृषि पद्धतियों को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि, गांधी जयंती के अवसर पर केवल एक ही दिन में खादी ग्रामोद्योग के उत्पादों की, बिक्री 28 करोड़ रुपए से अधिक दर्ज की, गई, जो पिछले साल की, तुलना में भी करीब डेढ़ करोड़ रुपये ज्यादा है। अंगदान के संबंध में उन्होंने मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम की, शिवानी जी का भी उल्लेख किया।

Related Articles

Back to top button