छत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद स्कूल नयापारा में छात्राओं को विधायक राजू सिन्हा ने किया साइकिल वितरण

महासमुंद। शुक्रवार को शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल तुमाडबरी में शासन की, महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा थें। कार्यक्रम की, शुरुआत मां सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पाहार से किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि, यह योजना छात्राओं के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है। जिन छात्राओं को अपने घर से स्कूल आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, अब नहीं होगी। सभी छात्राएं अब साइकिल से स्कूल आएंगी। पढ़ाई में किसी प्रकार की कोई रुकावट न आए इसके लिए हमारी सरकार हमेशा प्रतिबद्ध है। शिक्षा किसी भी देश की बुनियादी जरूरतों में से एक है। शिक्षा से ही देश प्रगति की, राह पर आगे बढ़ता है। देश का भविष्य उज्ज्वल हो इसके लिए बच्चों का शिक्षित होना अति आवश्यक है। इसके लिए शिक्षा प्राप्ति में आने वाले रुकावटों को दूर करने का कार्य हमारी सरकार द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी छात्राओं को बधाई दी। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा नेता रमेश साहू, हरवंश सिंह (नानू भाई), गोविंद ठाकुर, मीना वर्मा, दिनेश रूपरेला, अमित साहू, पार्षद सीता डोंडेकर, राहुल आवड़े, जितेंद्र ध्रुव व स्कूल स्टाफ उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button