छत्तीसगढ़

डीएमएस हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्राओं को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने साइकिल वितरण कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं

महासमुंद। आज शासकीय डीएमएस हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने छात्राओं को साइकिल प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही अन्य अतिथियों ने भी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
सर्वप्रथम मां सरस्वती की, पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की, शुरुआत की गई। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि, सरस्वती साइकिल योजना बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने, विद्यालय तक उनकी सुगम पहुंच सुनिश्चित करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की, दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। छात्राओं के उत्साह और आत्मविश्वास को देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। विश्वास है कि, यह साइकिलें उनकी शिक्षा की, यात्रा को और अधिक सरल एवं सुगम बनाएगी तथा वे निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लगन के साथ अपने जीवन में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेंगी।उन्होंने कहा कि, सभी बच्चें लगन से पढ़ाई करें और अपने माता पिता, गुरुजनों और क्षेत्र का नाम रौशन करें। इस अवसर पर भाजपा नेतागण रमेश साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, आनंद गिरी, पार्षद बड़े मुन्ना देवार, अमित साहू, अभिषेक पांडे सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button